*“आत्मनिर्भर शहर मंडल” बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बालोद भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद की एक आवश्यक बैठक “आत्मनिर्भर शहर मंडल” बैठक के रूप में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अब यह बैठक प्रत्येक माह नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल के नवनियुक्त प्रभारी एवं जिला भाजपा मंत्री सुरेंद्र देशमुख ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता यज्ञदत्त शर्मा एवं जिला मंत्री निशा योगी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

बैठक में भाजपा शहर मंडल के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में कुल 84 कार्यकर्ताओं की अपेक्षित उपस्थिति थी, जिसमें 40 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता दर्ज कराई।