*देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाली बालिकाओ के उज्ज्वल भविष्य हेतु काउंसलिंग*

 

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

 

कांकेर जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर द्वारा मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत बालिका गृह में निवासरत देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाली बालिकाओं तथा बाल उदय योजना से लाभान्वित 18 वर्ष की आयु से अधिक की बालिकाओं के लिए एनजीओ कैटलिस्ट फाॅर सोशल एक्शन के सहयोग से कैरियर काउसलिंग का विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान बालिकाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुखी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्यक्रमों तथा प्रशिक्षणों आदि के बारे में जानकारी दी गई कार्यक्रम का उददेश्य बालदेखरेख संस्था में निवासरत वर्तमान तथा पूर्व बालिकाओं को जीवन यापन हेतु प्रशिक्षण , पढ़ाई, रोजगार आदि के माध्यम से उनके जीविकोपार्जन का साधन सुनिश्चित करना है ताकि उन्हें भावी जीवन में किसी कठिनाई का सामना न करना पड़े।इस कार्यक्रम में काउसंलिंग हेतु रायपुर से सुश्री निक्की सोनी उपस्थित हुई जिनके द्वारा वर्तमान में बालिका गृह में निवासरत 7 बालिकाओं तथा पूर्व में निवासरत 8 बालिकाओ ,इस प्रकारं देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता वाली कुल 15 बालिकाओं की काउसंलिंग की गई उक्त कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विपिन जैन, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री अनुकूुल पाण्डेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती रीना लारिया एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी उपस्थित रहे।