*17 मई को आम चुनाव, मेधावी विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों का होगा सम्मान*

तिल्दा,नेवरा गोवर्धन यदु

तिल्दा,नेवरा @दिनांक: 05 मई 2026 सर्व यादव समाज, जिला कबीरधाम की एक महत्वपूर्ण एवं गरिमामयी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा समग्र सामाजिक उत्थान को केंद्र में रखते हुए कई अहम एवं दूरदर्शी निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 17 मई 2026 को समाज का आम चुनाव आयोजित किया जाएगा। इस चुनाव का उद्देश्य नेतृत्व में पारदर्शिता, युवाओं की भागीदारी को बढ़ाना तथा समाज को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करना है।

इसके अतिरिक्त, यह भी निर्णय लिया गया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही, समाज को विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, खेल, प्रशासन एवं सामाजिक सेवा—में गौरवान्वित करने वाले गणमान्य व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

चुनाव की पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 10 मई 2026 को एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें विस्तृत रणनीति एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश यदु, पूर्व अध्यक्ष एन.के. यदु, कार्यवाहक अध्यक्ष ओम यदु, शिव नारायण यादव, विधायक प्रतिनिधि गोलू यादव, रामाधार यादव, नीलम यदु, भुवन लाल यादव, प्रेम यदु, संजय यादव, कनस यादव ,धनीराम एवं प्रेम प्रकाश यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक की विशेषता यह रही कि इसमें समाज के प्रबुद्धजनों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति और सक्रिय सहभागिता रही, जो समाज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक स्वर में “जय यादव, जय माधव” का उद्घोष करते हुए समाज में एकता, शिक्षा के प्रसार, रोजगार के अवसरों के सृजन तथा सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

अंत में, समाज के पदाधिकारियों द्वारा समस्त सदस्यों से आगामी चुनाव एवं कार्यक्रमों में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।