रायपुर ,यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
*रायपुर।* छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए स्कूलों के ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन किया है। जारी आदेश के अनुसार अब प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
पहले जारी आदेश के तहत यह अवकाश 1 मई से 15 जून 2026 तक निर्धारित था, लेकिन बढ़ते तापमान और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए अवकाश को पहले ही शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
हालांकि, यह आदेश शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। शिक्षकों को पूर्व निर्धारित आदेश दिनांक 22 सितंबर 2025 के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
