*ग्राम पंचायत मिरमिण्डा में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

आज दिनांक 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती विकासखण्ड मकड़ी के ग्राम पंचायत मिरमिण्डा में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय रूप से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में उत्साह का माहौल रहा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सम्माननीय जनप्रतिनिधिगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें माननीय श्रीमती जुगबती पोयम जी (जनपद अध्यक्ष, माकड़ी), श्रीमती रद्ममा सुंदर बघेल जी (जिला पंचायत सदस्य), श्रीमती पूजा शर्मा जी (जनपद सदस्य, हीरापुर), तथा श्री बैसाखू राम कोर्राम जी (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत माकड़ी) शामिल रहे।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत मिरमिण्डा के सरपंच श्री धनपति राम पोयम सहित नाड़ीराम बघेल, शामबती पोयाम, शिबू दास पोयम, घसिया राम बघेल, गणेश्वर आजाद, शंताराम सोनी, दयानंद बघेल, तिलक बघेल, नाथूराम नाग, बैजनाथ पोयम, लखन चौहान, छत्तरलाल पोयम, गुप्तेश्वर बघेल, ओकेश्वर बघेल, गौतम पोयम, रोहित पोयम, केमेश्वरी पोयम, इतवारी पोयम, चंचल पोयम, सुमति बघेल, राधिका सोनी, रानाय चौहान, दीपक बघेल, संतोष सोनी, बालमती सोनी, धनेश्वरी बघेल, सरस्वती बघेल, चंचला पोयाम, चहाबती पोयाम, सुगन पोयाम, गणेश पोयाम, सोमू दास पोयाम, जानकी बघेल, पायल नाग, श्रवन नाग, सुमन दास पोयाम, रोशन सोनी, प्रिंस सोनी, राम बाई पोयाम, सुमन, चेतमन पोयाम, अंजनी पोयाम, कीस कुमार बघेल, रायमती बघेल, रुद्र सोनी, प्रियंका बघेल, आदित्यनाथ बघेल, पारस बघेल, रूपाली पोयाम, निशा पोयाम, प्रवीण बघेल, गुंजन पोयाम, तृषा पोयाम, प्रशांत पोयाम सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा समाज के लिए किए गए महान कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। सभी उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, शिक्षा एवं न्याय के मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।