यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

रायपुर —- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हारडीह, रायपुर के होनहार छात्र साहिल जांगड़े एवं आशीष जांगड़े का चयन राष्ट्रीय स्तर की बेसबॉल प्रतियोगिता हेतु हुआ है, जो दिल्ली में दिनांक 16.04.2026 से 20.04.20260 तक आयोजित की जाएगी। साहिल जांगड़े पूर्व में भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयन हो चुका है जिसमें वह छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किए थे
इन दोनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन एवं उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह सफलता न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय के प्राचार्य श्री दीपक दुबे व्यायाम शिक्षक श्री पुष्पेंद्र बरमाल एवं समस्त शिक्षकगणों ने दोनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
वार्ड के पार्षद श्रीमती पुष्पा रोहित साहू एवं विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी हैं।
