**सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा निःशुल्क गुलाल वितरण का आयोजन* *होली मिलन का संदेश लेकर पहुँचा कार्यक्रम**

तिल्दा/नेवरा गोवर्धन यदु

तिल्दा नेवरा @होली के पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के संदेश के साथ मनाने के उद्देश्य से सिंधी काउंसिल ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा लगातार तीसरे दिन निःशुल्क गुलाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सेवा कार्यक्रम वी यूनिक कृष्णा ट्रेडिंग, श्री नारायणा हॉस्पिटल के सामने, मंडी रोड देवेंद्र नगर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला महिला अध्यक्ष एवं हेमू कालड़ी वार्ड की पार्षद कृतिका जैन विशेष रूप से उपस्थित हुईं। उन्होंने कहा कि “होली प्रेम और आपसी मेलजोल का त्योहार है। गुलाल वितरण भाईचारे का प्रतीक है, इसे सभी लोग मिलकर प्रेमपूर्वक मनाएं।”

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष ललित जैसिंग, महासचिव सुनील कुकरेजा, उपाध्यक्ष रितेश वाधवा एवं विनय वाधवा ने बताया कि निःशुल्क गुलाल वितरण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि होली का रंग हर व्यक्ति तक पहुँचे और समाज में प्रेम, सद्भाव और उत्साह का संदेश फैले।

कार्रक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में शामिल रहे—
ललित जैसिंग, धनेश मटलानी, रितेश वाधवा,

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *