*कोल श्रमिक की बेटी का सुयश* कोयला श्रमिक नेहरू लाल वर्मा की बेटी वर्षा उज्वल को डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्राप्त होने पर बहुत बहुत बधाई ।

तिल्दा, नेवरा

गोवर्धन यदु

तिल्दा नेवरा = श्रीमति वर्षा उज्वल ने स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर से वर्ष 2012 में हाई स्कूल परीक्षा उत्तीर्ण की। हाई स्कूल उत्तीर्ण करने के बाद शांतिकुंज हरिद्वार स्थित देव संस्कृति विश्वविद्यालय से योग विषय में बी एस सी तथा एम एस सी पूर्ण किया। M.Sc. में वर्षा ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इन्होंने योग विषय UGC NET (National Eligibility Test) परीक्षा वर्ष 2017 एवं 2018 में उत्तीर्ण की हैं।

गत आठ वर्षों से श्रीमती वर्षा गुवाहाटी असम के महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय के योग विज्ञान एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) के पद पर कार्यरत हैं।

24 फरवरी 2026 को महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव विश्वविद्यालय के छठें दीक्षांत समारोह में वर्षा को योग साइंस विषय में डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

श्रीमती वर्षा उज्वल, नेहरू लाल वर्मा एवं श्रीमती चंद्रवती वर्मा की सुपुत्री है। श्रीमति वर्षा के पालक सेवानिवृत्ति पश्चात वर्तमान में टेकारी मांढर में निवास रत है।

वर्षा ने योग विषय में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल कर माता पिता के साथ ही पूरे परिवार तथा पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *