विनोद जैन 
बालोद । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य के अन्नदाता किसानों के मेहतन का सम्मान करते हुए होली त्योहार के पूर्व महत्वपूर्ण सौगात दी जा रही है। इसके अंतर्गत राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत राज्य के पंजीकृत किसान जिनके धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की गई है उनके खाते में एकमुश्त अंतर की राशि का वितरण शनिवार 28 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक विकासखण्डों में आयोजित वृहद कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा प्रदेश में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड में अपरान्ह 12.30 बजे से किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी ’कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत बालोद जिले के 01 लाख 48 हजार 293 किसानों के खाते में समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की अंतर की 511 करोड़ 11 लाख 06 हजार रुपये की राशि एकमुश्त अंतरित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार किसानों के खाते में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की अंतर की राशि अंतरण के अवसर पर जिले के सभी पांचों विकासखण्डों में एक-एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं अन्य अतिथि कार्यक्रम में वर्चुअली रूप से शामिल होंगे।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि ’कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत किसानों को धान के समर्थन मूल्य की अंतर राशि वितरण हेतु जिले के चयनित कृषि उपज मण्डी एवं प्राथमिक सेवा सहकारी समितियों में बिलासपुर जिले के बिल्हा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत बालोद जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति डौण्डीलोहारा, गुरुर विकासखण्ड के बोहारडीह कृषि उपज मण्डी परिसर, गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति परसतराई, बालोद विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति पीपरछेड़ी एवं डौण्डी विकासखण्ड के प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा का चयन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिले के जनप्रतिनिधियों एवं कृषकगणों से संबंधित सेवा सहकारी समितियों में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply