*कांग्रेस मंडल के कार्य समिति बैठक में एक पोस्ट को लेकर दो पक्ष में विवाद*

भानुप्रतापपुर,ब्यूरो रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कांग्रेस की मंडल के कार्य समिति बैठक में एक पोस्ट को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में एक पोस्ट डाला था जिसे दूसरे कांग्रेसी कार्यकर्ता ने डिलीट करा दी जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा था 26 फरवरी को पार्टी मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा की गई मीटिंग इसी दौरान पोस्ट डिलीट करने वाले व्यक्ति महिलाओं और वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सामने गाली गलौज के साथ कुर्सी भी फेंकी गई । हालाकि किसी किसी भी कार्यकर्ता को नुकसान नहीं हुआ।

मामला सरकारी मंडियों में धान खरीदी की अंतिम दिनों की है । जिसे लेकर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार पर सवाल दागते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी जिसमे किसानों को लेकर लिखा गया था और कांग्रेस कमेटी के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया गया जिसे दूसरे पक्ष ने डिलीट करा दिया । इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बट गई।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *