यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
छ ग प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री से भेंट मुलाकात की इसी दौरान मंत्री
ने संघ के वार्षिक कलेंडर का विमोचन किया और स्वास्थ्य विभाग में नर्सेस की महत्वपूर्ण भूमिका और सेवाभाव की सराहना भी की। संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने इसी बजट सत्र में नर्सेस के वेतन विसंगति को दूर करने तथा ग्रेड पे में वृद्धि करने की मांग रखी है ।प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा ने कहा कि नर्सेस कई वर्षों से वेतन विसंगति की पीड़ा से गुजर रहें हैं ।विभाग में भी वर्षों से वेतन विसंगति को दूर करने के लिए निरंतर पत्राचार किया जाता है लेकिन आज तक कोई भी सकारात्मक पहल दिखाई नहीं दे रही है ।आज फिर से स्वास्थ्य मंत्री जी के पास हमने,वेतन विसंगति,पदोन्नति ,समय वेतनमान ,स्टाइफंड कटौती के राशि का एरियर्स सहित अनेक लंबित मांगों को रखा है ।उन्होंने हमारी मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया है ।इसमें प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा,प्रदेश सचिव उमावती,प्रदेश संयुक्त सचिव माया भारती ,विनीता गुप्ता ,सहित प्रदेशभर के ढेरों पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply