पाली नगर पालिका में विकास की नई लहर

दीपक विश्वकर्मा

पाली नगर पालिका में विकास की नई लह

पाली नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान के नेतृत्व में विकास कार्यों ने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया है। शकुंतला के इन प्रयासों से नगर की तस्वीर तेजी से बदल रही है, जिसकी चारों ओर तारीफ हो रही है
पाली शहर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाया जा रहा जिससे आने वाले समय में जल संकट की परेशानीयो से राहत मिल सके वही स्वच्छता अभियान के तहत नगर में सुलभ शौचालयों का निर्माण हो रहा है जिससे नगर की गली मोहल्ले स्वच्छ रहे एवं सभी वार्ड में नियमित रूप से साफ सफाई की व्यवस्था के साथ नगर के सभी वार्ड की नालियों की नियमित रूप से सफाई का कार्य जारी है जिससे गंभीर बीमारीयों से नागरिको-को राहत मिल सके एवं समय-समय पर दवाई का छिड़काव का भी कार्य किया जाता है शकुंतला प्रधान के इन्हीं प्रयासों से अब नगर को स्वच्छ बनाने का मुहिम जारी है जिससे नगर को और भी स्वस्थ,सुंदर और चमकदार बनाया जा सके।।