पदोन्नती के लिए गोपनीय चरित्रावली में हस्ताक्षर कराने भटक रहे शिक्षक वर्तमान अधिकारी से ही गोपनीय चरित्रावली में हस्ताक्षर कराया जाय- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर – बस्तर संभाग में शिक्षक पद से प्रधान अध्यापक माध्यमिक शाला पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है जिसके तहत शिक्षकों के विगत 5वर्षों की गोपनीय चरित्रावली मंगाई जा रही है।बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में अलग-अलग नियमों से गोपनीय चरित्रावली भराया जा रहा है ।कतिपय जिलों में शिक्षकों को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी व तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी से ही गोपनीय चरित्रावली में हस्ताक्षर करवाने कहा जा रहा है जबकि अधिकारी स्थानांतरित होकर अन्यत्र चले गए हैं।कुछअधिकारी मृत हो चुके हैं तो कई पूर्व अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।कुछ अधिकारी हस्ताक्षर करने से इंकार कर रहे हैं।इस प्रकार शिक्षकों को अपनी चरित्रावली में हस्ताक्षर कराने जगह जगह भटकना पड़ रहा है।छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक वाजिद खान,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव,प्रदेश महासचिव हेमेंद्र साहसी,जिलाध्यक्ष कांकेर स्वदेश शुक्ला,जिला सचिव संतोष जायसवाल ने संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग से मांग की है कि 2022 में शिक्षकों की पदोन्नति प्रधान अध्यापक में हुई थी,उस समय गोपनीय चरित्रावली मंगाई गई थी जो संभाग में आज भी रखी हुई है।इसी प्रकार 2024-25 में शिक्षक एल.बी. का व्याख्याता पदोन्नति हेतु गोपनीय चरित्रावली जिलों से मांगकर संभाग के माध्यम से डीपीआई भी भेजा गया है। इस प्रकार बार-बार शिक्षकों की पदोन्नति हेतु गोपनीय चरित्रावली मांगा जाना अनुचित है। एसोसिएशन ने कहा कि पदोन्नति विभागीय प्रक्रिया है।अतः शिक्षकों को बार-बार परेशान ना करते हुए वर्तमान में पदस्थ खंड शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी के हस्ताक्षर से गोपनील चरित्रावली भराया जाए अथवा पुराने भेजे गए चरित्रावली की सत्यापित प्रति विभाग प्राथमिकता के आधार पर स्वयं पूर्ण कराए ।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *