भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले में थाना केशकाल के ग्राम गारका में दिनांक 06.02.2026 प्रार्थिया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसके पति प्रदीप सिन्हा अपने घर बाडी में मजदूर लगाकर फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे थे उसी समय गांव के पडोस के रहने वाले सुन्दर लाल सिन्हा, किशुन सिन्हा आये और हमारे जमीन में क्यो फेसिंग के लिए तार खुटा लगा रहे हो कहकर एक राय होकर मॉ बहन की अश्लील गन्दी-गन्दी गाली गलौच कर आज तुम्हे जान से मार देगें कहकर सुन्दर लाल सिन्हा ने प्रदीप सिन्हा के दोनो पैर को जमकर पकडा था तथा आरोपी किशुन सिन्हा के द्वारा लोहे के सब्बल से जान से मारने की नियत से प्रदीप के सिर में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाया है। प्रदीप सिन्हा को सिर में गम्भीर चोट लगने से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र केशकाल से बेहत्तर उपचार के लिए रायपुर रिफर किया गया था। लेकिन उसकी उपचार के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर धारा 109, 296, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर नवनियुक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव कपील चन्द्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस केशकाल अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशकाल विकास बघेल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कंवल सिंह शोरी थाना केशकाल द्वारा त्वरित कार्यवाही कर विवेचना के दौरान आरोपीगण सुन्दर लाल सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा उम्र 60 वर्ष, एवं किशून सिंहा पिता स्व. कचरू राम सिन्हा उम्र 58 वर्ष दोनों निवासी गारका को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, जिसमे दोनो ने घटना कारित करना स्वीकार किया। आज सोमवार को विधिवत कार्यवाही में बाद दोनों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
