दीपक विश्वकर्मा
उमरिया जिले के पाली नगर पालिका की अध्यक्ष शकुंतला प्रधान ने अपने कार्यकाल में पूरे शहर का कायापलट कर दिया है। उन्होंने शहर के नक्शे को ही बदलते हुए व्यापक विकास कार्यों को अंजाम दिया शहर भर में पीने के पानी की सुव्यवस्थित व्यवस्था की गई, जिससे जल संकट से राहत मिली
जगह-जगह सुलभ शौचालयों का निर्माण कर स्वच्छता अभियान को गति दी स्ट्रीट लाइट्स लगाकर रात्रि में सुरक्षा और रोशनी सुनिश्चित की साथ ही अच्छी सड़कों का जाल बिछाया और नाली निर्माण से जल निकासी की समस्या का समाधान किया
नगर के वार्डों में साफ-सफाई अभियान चलाकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया इन प्रयासों से पाली शहर के निवासियों को बेहतर जीवन स्तर मिला है शकुंतला प्रधान के नेतृत्व में भाजपा ने 2022 से नगर पालिका पर कब्जा जमाया और विकास को नई दिशा दी अतिक्रमण हटाने जैसे कदमों से मुख्य मार्ग चौड़े हुए जिससे नगर वासी शकुंतला प्रधान से काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply