*राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम डेंगरापार में आयोजित हिंदू सम्मेलन🚩*

*बालोद ,विनोद जैन*

डेंगरापार (जगन्नाथपुर मंडल)मे श्री भागवत महापुराण कथा आयोजन से पूर्व विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन समस्त सनातन धर्मियों को सक्रिय करने के उद्देश्य से व सनातन संस्कृति को संरक्षित , हिंदू समाज को एकजुट करने और ‘संगठन ही शक्ति है’ का संदेश देनेयह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ये सम्मेलन मुख्य रूप से सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी, और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आयोजित था। आरएसएस (RSS) और अन्य हिंदू संगठन देश भर में व्यापक स्तर पर इनका आयोजन कर रहे हैं।
हिंदू जागरण व धर्मांतरण को रोकने के लिए सभी सनातनी भाई बहनों से आग्रह किया जा रहा है।साथ ही राष्ट्र प्रेम की भावना व देश हित में सबका सहयोग बढे़ इस उद्देश्यो को आगे लाकर सभी संगठनों द्वारा प्रयास हो रहा है।ग्राम डेंगरापार में भी इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाहक श्री संतोष साहू जी प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहे व पंडित अश्वनी तिवारी – परायणकर्ता (भागवत कथा) द्विवेदी जी महराज – पंडित जी द्वारा हिंदुत्व को आगे बढा़ने समस्त गांव वालों को जागृत किया गया डॉ हरदेल जी – जनपद सदस्य, रामकुमार खरे जी (आदिवासी समाज)
प्रकाश भारद्वाज जी( सेन समाज)बोधन यादव जी (यादव समाज)कार्तिक साहू जी(साहू
समाज)इंजू निर्माकर( निर्मलकर समाज)चोवा राम सिंघारे( महार समाज)कीर्तन साहू (ग्राम सचिव)थामेशवर तारण जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल रूप से आयोजन करने में गोपी साहू जी,राजेन्द्र खरे जी, बीरबल डा. जी,दुर्गेश निर्मलकर,हरीश भारद्वाज,नोबल,ऐशु साहू,अनुराग,बीरेन्द साहू,वंश केराम,महेन्द्र साहरे व समस्त ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों व महिला कमान्डो की महती भूमिका रही। कार्यक्रम की शोभा बढा़ने गांव के नन्हे बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन मनीषा राणा अभाविप प्रांत सहमंत्री द्वारा किया गया।

Express MPCG