यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । शहर तथा प्रदेश के
समाज सेवक तथा “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानीजी को शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को मोहला- मानपुर- अंबागढ़ चौकी के ग्राम मरार टोला ( गोटा टोला) में मानस नवरत्न विभूति अलंकरण महोत्सव में दादा बलीराम कश्यप पुरस्कार सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें एक दर्शनीय अभिनंदन पत्र के साथ श्रीफल, शाल,उत्तरीय, श्री तुलसीदासजी रचित रामचरितमानस की प्रति के साथ नक़द 5,100/ भेंट किए गए। उनके सहयोगी समाजसेवी संस्था जन सहयोग के संरक्षक राजकुमार फबयानी, करण नेताम तथा अखिलेश साहू को भी मंच पर गमछा- उत्तरीय तथा अन्य उपहारों से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर मंच में पदस्थ पूज्य संत रामबालक दास जी पाटेश्वर धाम, पूज्य संत वीरेन्द्र महाराज जी, कामधेनु मंदिर, बालोद , ने श्री मोटवानी को आशीर्वाद प्रदान किया । विशिष्ट अतिथियों में माननीय जगदीश देशमुखजी अध्यक्ष तुलसी मानस प्रतिष्ठान, माननीय मोहन मंडावीजी पूर्व सांसद काँकेर , माननीय यज्ञदत्त शर्माजी, उपाध्यक्ष लघुवन उपज संघ, माननीय तोमन साहू जी अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाइटी, माननीय राजेंद्र रावजी राष्ट्रीय संयोजक ,सनातन धर्म परिषद, माननीय नागेंद्र दुबे जी संपादक ‘लोक में राम’ रायपुर । समस्त उपस्थित सज्जनों ने अजय पप्पू मोटवानी जी को बधाइयां एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके द्वारा की जा रही विभिन्न समाज सेवाओं की प्रशंसा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपर्युक्त अत्यन्त भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किए जाने पर अनेक गणमान्य नागरिकों एवं मित्रमंडली द्वारा अजय पप्पू मोटवानी को बधाइयां प्रदान करने का ताँता लगा हुआ है।
