*पखांजुर में विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन संपन्न* *पढ़ाई के साथ खेल और अनुशासन से होगा सशक्त भविष्य का निर्माण : विक्रम सिंह उसेंडी विधायक अंतागढ़*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

पखांजुर-दिनाँक /21/12/25 को गृह विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभाओं को निखारने एवं खेलों के प्रति उत्साहित करने के उद्देश्य से विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पखांजुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया गया। खेल महोत्सव के समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जन प्रिय विधायक श्री विक्रम सिंह उसेंडी ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने का सतत प्रयास किया जा रहा है,पढ़ाई के साथ खेल और अनुशासन से विद्यार्थी और युवाओं में बेहतर भविष्य का निर्माण होगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए विशेष अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला कांकेर अध्यक्ष श्री महेश जैन ने कहा कि “खेलो इंडिया फिट रहो इंडिया”। इसके बाद अतिथियों ने खेल महोत्सव में विजेता एवं उपविजेता रहे टीम एवं खिलाड़ियों को पुरस्कृत किये एवं समारोह के अंत में जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उदय नाग ने सभी अतिथियों, सभी विभागों के कर्मचारीओ एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया । इस उपलक्ष में समापन समारोह के अध्यक्ष श्री दीपांकर राय जिला पंचायत कांकेर सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष पखांजूर सहित भारतीय जनता पार्टी के जिला कांकेर के नेता श्री राजा पांडे ,श्री राजा देवनानी, श्री शंकर सरकार, श्री अमित बोस, श्री मिथुन गायन, श्री स्वपन तरफदार, श्री श्यामू तिवारी, श्री निमाई हालदार श्री गणेश मुखर्जी सहित भाजपा के अन्य नेता कार्यकर्ता एवं स्थानीय शासन के अधिकारी कर्मचारी वर्ग उपस्थित रहे।

इससे पहले सुबह 10:30 बजे सांसद खेल समारोह का उद्घाटन किया गया सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात आराधना कान्वेंट स्कूल पखांजुर के छात्रोंओ द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती श्यामवती मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, विशेष अतिथि श्रीमती मनोरमा मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत अंतागढ़,
श्रीमती मंजू सरदार उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, श्रीमती मोनिका साहा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद पखांजुर, श्री टी आर देवांगन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पखांजुर, श्री उदय नाग मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, एस सी बैध विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा, श्री देव कुमार शील बीईओ कोयलीबेड़ा श्री बिप्लब् बनर्जी बीआरसी कोयलीबेड़ा एवं अन्य अतिथियों का पुष्पहार एवं गुलदस्ता से स्वागत किया गया।

सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए एवं संबोधित करते हुए श्रीमती मोनिका साहा (भूतपूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पखांजुर एवं वर्तमान भाजपा जिला महामंत्री) ने कहा कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुरूप ‘खेलो इंडिया’, सांसद खेल प्रतियोगिता एवं अन्य खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है, उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ने और हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान की।

विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता में बालक बालिका जूनियर एवं सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद ,ऊंची कूद ,गेड़ी दौड़ गिल्ली डंडा एवं सामूहिक खेलों में खो-खो, व्हालीबॉल, रस्साकसी , कबड्डी खेलो का आयोजन किया गया। यह सभी खेल विकासखंड कोयलीबेड़ा और अंतागढ़ के खिलाड़ियो एवं टीमों बीच खेला गया तथा विजेता खिलाडी एवं टीम जिला कांकेर में आयोजित जिला स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में विधानसभा अंतागढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के खेलों को संपन्न कराने में व्याम शिक्षक शंभू साहा, जगत राम ध्रुव, महेंद्र साहू ,सूरज मंडावी, राम शरण वैष्णव, सोमारी मांडवी, शोभन बनर्जी उपकार कुंजम, सरोज गावड़े, रेशमा नेताम, भूपेंद्र साहू एवं शिक्षा विभाग से भोला प्रसाद ठाकुर ,कृष्णेन्दु आईच, कुसुम जैन, प्रकाश चौधरी, कृष्ण पाल राणा, गुरुदास बनर्जी, मंदा रामा स्वामी ,पाराश ध्रुव यशवंत ठाकुर, राम भुवन वर्मा, राजेंद्र कलामें रितिका कावड़े, तापस समाददार, दिनेश्वर बघेल, कन्हैया लाल कचलाम, राजेंद्र यादव महिपाल नरेटी आदि का विशेष योगदान रहा।

Express MPCG