*अम्बेडकर वार्ड में मनाई गई गुरुघासीदास जयंती*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। सतनाम धर्म प्रवर्तक परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ में डॉक्टर अंबेडकर वार्ड कोंडा गांव में गुरु पर्व के रूप में मनाया गया। 1 दिसंबर से 31 दिसम्बर तक गुरु पर्व का आयोजन किया गया है जिसमे सुबह-शाम , गुरु पूजा व सामाजिक एकता, सांस्कृतिक रूप से जोड़ने के लिए उद्देश्य से गुरु पर्व मनाया जा रहा हैं । इसी क्रम में जयंती के अवसर पर जैतखाम में पूजा अर्चना कर श्वेत ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री नरपति पटेल जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कोंडागांव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जसकेतु उसेंडी उपाध्यक्ष नगर पालिका कोंडागांव ,श्रीमती रामद्ई नाग, जिला पंचायत सदस्य विराजमान रहे। उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया । एवं पूरे देशवासियों को गुरु घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ में सर्व समाज के सभी समाज के जिला के प्रमुख पदाधिकारी का उपस्थित हुए सीएल मेश्राम, नीलकंठ शार्दुल, एम डी बघेल जी, नरेंद्र देवांगन, बंगाराम सोरी, प्रेम सिंह नाग, तरुण नाग , पंचराम टंडन बुजुर्ग, धंसराज टंडन जिला अध्यक्ष सर्व समाज, गणेश कौशले, गुरु चरण मारकंडे, प्रेम डहरिया, नरेंद्र मारकंडे, संदीप गायकवाड, श्रीमती गायत्री मारकंडे ,श्रीमती सुनीता टंडन,श्रीमती मुंगा टंडन, श्रीमती सुनीता मारकंडे,एव बच्चे महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखमू राम टंडन प्रधान संयोजक , 100 गवां, ने किया।

Express MPCG