ब्रेकिंग न्यूज़

*अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में पहुंची विदेशी सैलानी*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा संचालित विकास नगर स्टेडियम में संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण में सुबह 7 बजे विदेशी सैलानी पहुंची l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने विदेशी सैलानी को बताया कि पूर्व सैनिकों के द्वारा युवक एवं युवतियों को फोर्स में भर्ती होने के लिए प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें से बहुत से युवक एवं युवतिया फोर्स में चयनित होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं l विदेशी सैलानी ने बताया कि वह इजराइल से आई हैं और लड़कियों को ट्रेनिंग करते हुए देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई l इसके बाद सभी ने मिलकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय जवान जय किसान के नारे लगाए l

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!