ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर में होगा नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 देशभर से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी लेंगे भाग


भरत भारद्वाज

रायपुर – समानता, सम्मान और सामाजिक समावेशन की भावना को सशक्त करते हुए राजधानी रायपुर में नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य आयोजन 19 एवं 20 दिसंबर को किया जा रहा है। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी एवं प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह आयोजन ट्रांसजेंडर समुदाय की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सहभागिता को सशक्त मंच प्रदान करेगा।

खेल प्रतियोगिताएँ दोनों दिन प्रातः 10 बजे से स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा, रायपुर में आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही दोनों दिनों में शाम 6 बजे से राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय सेमिनार ‘मनुआस रियलिटी’ का आयोजन होगा। दूसरे दिन कार्यक्रम का समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, यह खेल महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रति सकारात्मक सोच, सम्मान और स्वीकार्यता को भी मजबूत करेगा।

Express MPCG

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!