*भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित भाजपा नेताओं कलेक्टर से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्यायों को लेकर विस्तृत चर्चा*

*रिपुदमन सिंह बैस*

*दुर्गूकोंदल-* भाजपा मंडल अध्यक्ष बिदेसिह कल्लो, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम सहित भाजपा नेताओं कलेक्टर से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्यायों को लेकर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास, ग्रामीण सुविधाओं, शिक्षा, पंचायत स्तर की जरूरतों तथा जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को भी विस्तार से रखा।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, कंगलू कुम्हार महाविद्यालय के अध्यक्ष विजय पटेल, भाजपा नेता दीपक पुड़ो तथा सरपंच शिवलाल धुर्व भी उपस्थित रहे। चर्चा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्राथमिक आवश्यकताओं और विकास संबंधी सुझाव कलेक्टर के समक्ष रखे।
मुलाकात को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल माना जा रहा है।

Express MPCG