कोंडागांव पुलिस विभाग में ताबड़तोड़ फेरबदल, 19 पुलिसकर्मियों का हुआ प्रशासनिक तबादला


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूती देने के लिए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 19 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया है। 04 दिसंबर 2025 को जारी आदेश क्रमांक 527/2025 के तहत निरीक्षकों, उप निरीक्षकों और आरक्षकों सहित कुल 19 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

मुख्य तबादले इस प्रकार हैं—

सुशील पटेल (निरीक्षक) : थाना प्रभारी धनोरा से प्रभारी डीआरजी

ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान (निरीक्षक) : थाना प्रभारी केशकाल से थाना प्रभारी माकड़ी

विकास बघेल (निरीक्षक) : थाना प्रभारी माकड़ी से थाना प्रभारी केशकाल

रविशंकर ध्रुव (निरीक्षक) : रक्षित केंद्र से प्रभारी नक्सल सेल

भुवनेश्वर नाग (निरीक्षक) : थाना प्रभारी बड़ेडोंगर से थाना प्रभारी धनोरा

नरेश साहू (उप निरीक्षक) : चौकी प्रभारी बांसकोट से रक्षित केंद्र

तरुण मईति (उप निरीक्षक) : रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी बांसकोट

संजय वट्टी (उप निरीक्षक) : रक्षित केंद्र से थाना कोंडागांव

अमिताभ खांडेकर (उप निरीक्षक) : रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी बड़ेडोंगर

अखिलेश धीवर (उप निरीक्षक) : थाना केशकाल से थाना कोंडागांव

शशि भूषण पटेल (उप निरीक्षक) : थाना कोंडागांव से थाना फ़रसगांव

राजीव गोटा (उप निरीक्षक) : थाना फ़रसगांव से थाना कोंडागांव

गुलाब टंडन (उप निरीक्षक) : थाना कोंडागांव से थाना केशकाल

नवल सिंह कोड़ोपी (उप निरीक्षक) : थाना कोंडागांव से थाना फ़रसगांव

हिम्मत कश्यप (उप निरीक्षक) : थाना फ़रसगाँव से प्रभारी अजाक

सोमेश्वर कुंवर (सहायक उप निरीक्षक ) : चौकी बांसकोट से थाना ईरागांव

पीतांबर कठार (सहायक उप निरीक्षक) : थाना फ़रसगांव से रक्षित केंद्र

विष्णु राम नरेटी (सहायक उप निरीक्षक) : थाना ईरागांव से रक्षित केंद्र

अभिराम मेश्राम ( सहायक उप निरीक्षक) : रक्षित केंद्र से थाना फरसगांव

पुलिस अधीक्षक कोंडागांव ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी करते हुए कंट्रोल रूम के माध्यम से आदेश की तुरंत सूचना उपलब्ध कराने और नई पदस्थापना का पालन सुनिश्चित करने कहा है।

इस ताबड़तोड़ फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Express MPCG