*प्रशिक्षणार्थियों को संतुलित आहार के प्रति किया जागरूक, पोषक, सामग्रियां बांटे*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 3 दिसंबर 2025 को विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक एवं युवतियों को आहार एवं पोषण अभियान के तहत बस्तर विकास एवं सेवा संस्था के अध्यक्ष सिद्धार्थ महाजन के द्वारा नगर पालिका परिषद कोडागांव अध्यक्ष नरपति पटेल के हाथो पोषण आहार जूस, टूथपेस्ट, शैंपू एवं गुलाब जल का डीब्बा बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण को ध्यान में रखते हुए आवश्यक पोषक सामग्रियों का निःशुल्क वितरण किया गया l इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संतुलित आहार के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके शारीरिक व मानसिक विकास को प्रोत्साहित करना था l सिद्धार्थ महाजन ने निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं यूवतियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दिया और पूर्व सैनिकों के कार्यों की सराहना की l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद सैनिक परिषद कोंडागाँव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव ने बस्तर विकास एवं सेवा संस्था एवं सिद्धार्थ महाजन को प्रशिक्षणार्थियों के लिए निशुल्क आहार एवं पोषण सामग्री वितरण करने के लिए धन्यवाद दिया l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सूरज यादव, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती , सदस्य श्रीकांत तिवारी और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Express MPCG