भरत भारद्वाज
फरसगांव – केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कोपरा बाजार में GST बचत उत्सव के तहत विधायक नीलकंठ टेकाम ने व्यापारी बंधुओं और आमजन से आत्मीय मुलाक़ात की।
विधायक ने लोगों को GST के माध्यम से बचत और स्वदेशी उत्पाद अपनाने के महत्व पर जागरूक किया। विशेष रूप से, उन्होंने सम्मान स्वरूप स्वयं दुकानदारों से सामान खरीदकर न केवल व्यापारियों को प्रोत्साहित किया बल्कि जनता में उत्साह और विश्वास भी बढ़ाया।
कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों की मेहनत और क्षेत्रवासियों की सादगी ने इस पहल को और भी खास बनाया। विधायक नीलकंठ टेकाम ने कहा कि यह पहल हर घर में बचत और विश्वास फैलाने के साथ-साथ क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास है।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की खुशहाली और विकास के लिए उनका प्रयास हमेशा जारी रहेगा।
