रावसवाही में हुए दर्दनाक हादसे में मृतको के परिजनों को विधायक टेकाम के हाथों दिया गया आर्थिक सहयोग राशि

भरत भारद्वाज

फरसगांव – कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर क्षेत्र अंतर्गत रावसवाही गांव में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान करेंट लगने तीन ग्रामीणों की मौत हो गई । केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयासों के पश्चात एक सप्ताह के अंदर ही पीड़ित परिजनों को आर्थिक अनुदान राशि वितरण किया गया। जिसमें दो पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए एवं एक विवाहित मृतक परिवार को 4 लाख रुपए के साथ अतिरिक्त 4 लाख 20 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस तरह कुल 3 पीड़ित परिवारों को 16 लाख 20 हजार प्रदान किया गया । नीलकंठ टेकाम ने खुद अपने हाथों से पीड़ित परिवारो को चेक प्रदान किया । इस दौरान विधायक नीलकंठ कम ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा पीड़ितों की पीड़ा को समझते हुए संवेदनशील पहल करते हुए सप्ताह भर के अंदर ही पीड़ित परिवारों को सहायता अनुदान राशि प्रदान की गई है । यह राशि अपनों की कमी को पूरा नहीं कर सकती लेकिन निश्चित रूप से परिवारों के जीवनयापन में सहारा और भविष्य के लिए सफल बनेगी । इस दौरान एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, विश्रामपुरी थाना प्रभारी विनोद नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Express MPCG