आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को ताला गेट परिसर में हाथी महोत्सव एवं हाथी पुनर्यौवनीकरण का आयोजन

दीपक विश्वकर्मा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व द्वारा आयोजित हाथी महोत्सव का द्वितीय दिवस को पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। द्वितीय दिवस के आयोजन में क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया, सहायक संचालक, ताला परिक्षेत्र अधिकारी, खितौली, परिक्षेत्र अधिकारी, ताला, परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा कोर सहित खतौली सरपंच, विभिन्न इको विकास समितियों के अध्यक्ष एवं स्थानीय जन समूह उपस्थित रहा। इज़राइल से आईं पर्यटक ने भी कार्यक्रम के दौरान कर्मा एवं सैला नृत्य की प्रस्तुति का आनंद लिया एवं स्थानीय संस्कृति एवं परंपरा से परिचित हुईं। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खितौली, शासकीय कन्या हाई स्कूल, खितौली एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय, खितौली से आए छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण, कविता पाठ एवं नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन उपरांत आए जन समूह द्वारा कैंप हाथी गौतम एवं सूर्या को फलों का सेवन कराया गया। ज्ञात हो कि, हाथी महोत्सव एवं हाथी पुनर्यौवनीकरण कैंप का उद्देश्य कैंप हाथियों, हाथी महावतों, चाराकटरों हेतु अवकाश प्रदान करते हुए हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण करना, उनका मनपसंद भोजन उपलब्ध कराना एवं विशेष सेवा करने के साथ-साथ स्थानीय जन समुदाय को हाथियों को निकट से जानने का अवसर प्रदान करना है एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

Express MPCG