विनोद जैन
बालोद । बालोद नगर के पुराना बस स्टैंड चंडी मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर के खम्बे में विद्युत केबल जलकर ऊपर लगे पीवीसी खुल कर दिख रहे हैं यह स्थान काफी भीड़भाड़ वाले जगहों में से एक है ऐसे जगहों पर विद्युत विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जाना भी समझ से परे है इस तार को देखकर लगता है कि यह किसी बड़े हादसे को खुला निमंत्रण है इस तार को छूने मात्र से ही भारी करंट की चपेट में लोग आ सकते हैं आसपास के व्यवसायियो ने इस पर अपना आक्रोश भी जताया है शहर के अनेक जगहों पर इस तरह के हादसे को निमंत्रण देने वाला कार्य विद्युत विभाग का देखा जा सकता है अब देखना यह होगा कि इस पर विभाग कब संज्ञान में लेकर तारो को व्यवस्थित करती है या किसी हादसे का इंतजार करती है
