भरत भारद्वाज
फरसगांव – ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोरगांव स्व सुशांत सज्जल की स्मृति में बोरगांव के फुटबॉल क्लब के द्वारा जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता का समापन रविवार की दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि अशोक उसेंडी उपाध्यक्ष छग फुटबॉल संघ भिलाई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया । इस प्रतियोगिता मे जिले के कुल 12 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का अंतिम फाइनल मैच वीर गुंडाधुर क्लब बनियागांव और जयगुरु वन बोरगांव टीम में मध्य खेला गया। फाइनल मैच बहुत ही रोमांचक रहा । फाइनल मैच 90 मिनट का दो पारियो में खेला गया। फाइनल मैच में दोनों टीमों ने 1-1 गोल दागे । जिससे मैच बराबर हो गया। जिसके बाद 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम का खेल हुआ। जिसमें दोनों टीम एक भी गोल नहीं दागे पाए । जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट हुआ। जिसमें बनियागांव की टीम ने 4 गोल दागे और वन बोरगांव की टीम ने 3 गोल ही दागे पाई । इस तरह एक गोल से वीर गुंडाधुर की टीम ने इस प्रतियोगिता में जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा कर लिया ।
आयोजक समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार विजेता टीम बनियागांव को 21000 रुपए और ट्रॉफी दिया गया और उपविजेता टीम वन बोरगांव की टीम को 15000 रुपए और ट्रॉफी दिया गया । साथ ही अन्य सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया गया । साथ ही स्व मुकुल बोस की स्मृति में विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाया गया । बोरगांव के खेल मैदान में करीब 25 सालों के बाद ऐसा भव्य रूप से फुटबॉल मैच आयोजित किया गया था । जिसका जिले भर के खेल प्रेमियों और दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया ।
