यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
कांकेर। शहर में गणेश विसर्जन के पश्चात भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के माहुरबन्दपारा व अलबेलापारा तालाब में सफाई अभियान चलाया गया । इस सफाई अभियान का नेतृत्व कांकेर के लोकप्रिय विधायक आशाराम नेताम, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन व नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने किया।
कांकेर शहर में वर्षो से तालाबों का उपयोग निस्तारी के लिए सदैव से सभी वर्ग करते आ रहा है । तालाबों कि साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण हमेशा से भाजपा के लिए प्रथमिकता रही है । इसी उद्देश्य को लेकर गणपति विसर्जन के तुरन्त पश्चात तालाबों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिससे तालाब स्वच्छ व सुन्दर हो, उपयोग लायक बना रहे।
नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने शहर में शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका व गणेश समितियों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
सफाई अभियान में नगर पालिका का विशेष योगदान रहा। इस अभियान में आज प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता टेकेश्वर जैन, मंडल अध्यक्ष दिनेश रजक, नगरपालिका उपाध्यक्ष उत्तम यादव , एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक विरेन्द्र श्रीवास्तव , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिन्हा, भाजपा मंडल महामंत्री गिरधर यादव , पार्षद उगेश्वरी उइके, मंजु सारथी, शंकुतला जैन, विजय लखवानी, धनेश यादव,जितेन्द्र सिन्हा, प्रदीप चन्द्रोल, प्यारी साहू, नीलम जैन, अनिता कोसरिया, रूपेश वाल्मिकी, विक्की वाल्मीकि नगरपालिका के कर्मचारी, सफाई दिदीयां व आमजन बड़ी संख्या में शामिल थे ।
