चंद्रहास वैष्णव

बीते दिनों पूरे बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण आए बाढ़ के कारण प्रभावित हुए मांदर गांव के ग्रामीणों के लिए कई समाज और संस्थाएं आगे बढ़कर हिस्सा ले रही है और बाढ़ पीड़ितों का अलग-अलग रूपों में सहयोग कर रही है जिस क्रम में आज निजी स्कूल संगठन, मैत्री संघ, और मेरी आवाज मेरी पहचान म्यूजिकल ग्रुप ने 51000 की आर्थिक सहायता के साथ-साथ कपड़े बर्तन गैस चूल्हा एवं राशन सामग्रियों की सहायता प्रदाय की।समृद्ध जन कल्याण समिति ने 5100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।
सहायता सामग्रियां की गाड़ी को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर बाढ़ प्रभावित गांव मांदर के लिए रवाना किया।
गौरतलब है की 26 और 27 अगस्त को भीषण वर्षा के कारण लोहड़ीगुड़ा के मांडर में बाढ़ की आ गई थी जिसमें कई घरों के साथ ग्रामीणों के मवेशी,सिलेंडर और घर के समान बाढ़ के पानी में बह गए थे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान भी सहना पड़ा। जिनके सहयोग के लिए लगातार अलग-अलग संस्थाएं,संगठन और समाज सहयोग के लिए तत्पर है।
