प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के ऊपर हमले के विरोध में जिला कांग्रेस ने पुलिस महानिदेशक भोपाल के नाम पुलिस अधीक्षक उमरिया को सौंपा ज्ञापन


दीपक विश्वकर्मा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी पर हुए हमले के विरोध में सोमवार दोपहर 3 बजे जिला मुख्यालय पर कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजीनियर विजय कोल के नेतृत्व में निकाले गए इस विरोध कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के नाम पुलिस अधीक्षक उमरिया को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में प्रदेशभर में तेजी से फैलते नशे के कारोबार पर तुरंत रोक लगाने एवं कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग रखी गई। कांग्रेसजनों ने कहा कि बढ़ते नशे का कारोबार समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है,खास तौर से नशे का अवैध कारोबार से युवाओं पर गहरा असर पड़ा है,जो गम्भीर खतरा है , कांग्रेस इसके खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. विजय कोल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं पर हो रहे हमले लोकतंत्र पर हमला है और पार्टी इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,वरिष्ठ नेता मिथिलेश राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष इंजी विजय कोल,जिला अधिवक्ता सघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह जी,ओबीसी जिलाध्यक्ष मिथलेश राय,के पी सिंह , ब्लाक अध्यक्ष शिशुपाल यादव, राहुल देव सिंह, संतोष सिंह सेवादल, वीरेंद्र सिंह सेंगर, निरंजन सिंह, मंगल सिंह, राजाराम राय, उमेश कोल, किशोर सिंह, बच्चा अग्रवाल, अनुराग अंबुज सिंह, आयुष सिंह, कामेश्वर तिवारी, आयुष सिंह गहरवार, श्रेयांश तिवारी , अंकुर सिंह,अमर,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Express MPCG