यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर शहर में सृष्टि फाउंडेशन द्वारा तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।
महिलाओं ने विभिन्न भारतीय वेशभूषा और मेहंदी से सजी हथेलियों के साथ तीज के पारंपरिक स्वरूप को जीवंत किया।खेलकूद प्रतियोगिताओं, एकल व सामूहिक नृत्य और फैशन शो जैसी गतिविधियों ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
सृष्टि फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि काँकेर में महिलाओं के व्यक्तित्व विकास का यह तीसरा आयोजन है । जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संरक्षित करना और समाज में आपसी भाईचारे एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि- श्रीमती सियो पोटाई, कमला गुप्ता, विजय लक्ष्मी कौशिक, हर्षा कोठारी ने महिलाओं को तीज की शुभकामनाएँ दीं और फाउंडेशन के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया जिसमें- सोलह शृंगार में दीपशिखा सोनी, बेस्ट ड्रेस में नेहा माहेश्वरी और बेस्ट वाक में अकांक्षा सिंग विजेता हुए साथ ही कुर्सी दौड़ में भारती नेताम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में माताओं के साथ पहुँचे बच्चों का भी कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए गए। माहौल खुशियों और उल्लास से सराबोर रहा।
इस आयोजन को सफल बनाने में सृष्टि फाउंडेशन कला आयोजन समिति के सदस्य – सुशील पोटाई, ममता प्रसाद, विम्मी साहू, स्वाति पट्टावी, भावना हड़प, कामेश्वरी साहू मोना साहू, रंजना पोटाई, मीरा पाण्डे , नम्रता राजपूत(एम्पॉवर फ़िटनेस) और ख़ुशबू साहू का विशेष योगदान रहा। इनके सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम भव्य और अनुकरणीय बन सका।
