सड़क हादसे में आरक्षक प्रदीप की दर्दनाक मौत, हाल ही में हुए थे दमोह में पदस्थ।

*दमोह , सचिन सिंह राजपूत*

दमोह@पन्ना से स्थानांतरण होकर हाल ही में दमोह जिला पुलिस बल में पदस्थ हुए आरक्षक प्रदीप की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार को हटा–दमोह मार्ग पर वनगांव के पास कंजरा में हुई, जहां अचानक हुए सड़क दुर्घटना में उनकी जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक प्रदीप की ड्यूटी थाना रनेह में लगी थी। वे अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे कि इसी बीच यह हादसा हो गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सहकर्मियों सहित पूरे विभाग ने उनके असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

आरक्षक प्रदीप के आकस्मिक निधन से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

Express MPCG