नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में नहीं थम रहा सट्टे का कारोबार मजदूर और कलारी कर्मियों की गाढ़ी कमाई जाती है सट्टे के कार्य में पुलिस विभाग मौन

दीपक विश्वकर्मा

नौरोजाबाद थाना क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सट्टे का अवैध कारोबार अब भी जारी है, जिससे मजदूर और (कलारी) कर्मियों की गाढ़ी कमाई इस धंधे में बर्बाद हो रही है सूत्रों के मुताबिक, लोगों में चर्चा है कि नौरोजाबाद और बिरसिंहपुर पाली में आईपीएल और अन्य किस्म के सट्टे खुलेआम चल रहे हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई या तो बहुत सीमित है या, कई बार, ठीक मौके का इंतजार किया जा रहा है इस कारण पुलिस की भूमिका व उनके शांत या निष्क्रिय रहने पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं कई जिलों में सट्टा कारोबार को लेकर पुलिस पर मिलीभगत और लापरवाही के आरोप लगातार लगते रहे हैं थाना क्षेत्रों में सट्टा खेलने तथा खिलाने वालों पर कभी-कभी दबाव में कार्रवाई होती है, परंतु बड़ा नेटवर्क चलता रहता है कुछ मामलों में तो यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस सट्टे की सूचना होने पर भी अनजान बनी रहती है
सट्टे की लत की वजह से निम्न आय और मेहनतकश वर्ग जैसे मजदूर या शराब दुकानों के कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि इनकी गाढ़ी मेहनत की कमाई सट्टे में गवा दी जाती है सामाजिक हालात ऐसे हैं कि कई परिवार कर्ज में डूबकर बर्बाद हो गए हैं और उन्हें घर तक छोड़ना पड़ रहा है नौरोजाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में सट्टा कारोबार की गंभीरता बनी हुई है। इस अवैध धंधे में गरीब और वंचित वर्ग प्रमुख रूप से प्रभावित हो रहा है, जबकि पुलिस की निष्क्रिय भूमिका समाज में चिंता का विषय बनी हुई है

Express MPCG