
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर, समाजसेवी संस्था जन- सहयोग ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण समाज सेवा करते हुए खंडहर में मजबूरी में रह रहे बे- -आसरा पति पत्नी को उनकी बीमारी हालत में भी सहायता पहुंचाई । जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी बताते हैं कि इन लोगों के बारे में सूचना मिलते ही सबसे पहले उस खंडहर मकान तथा आसपास की साफ़ सफ़ाई कर एक ट्रैक्टर कचरा जन सहयोग द्वारा निकाला गया। इसके बाद वहां कीड़े मकोड़े,सेलारों के बीच रह रहे अवध रवानी तथा उनकी पत्नी ताराबाई के लिए भोजन, वस्त्र, बिस्तर आदि का उचित प्रबंध किया गया ।अन्य खर्चो के लिए आर्थिक सहायता भी संस्था द्वारा दी गई। श्री मोटवानी ने बताया कि एक-दो दिन में इन्हें अस्पताल में भर्ती कर उचित इलाज भी कराने का विचार है। उल्लेखनीय है कि “जन सहयोग” समाजसेवी संस्था द्वारा विगत वर्षों में इस प्रकार के अनेक गरीबों की सहायता हर तरह से की गई है जो कि वृद्धावस्था तथा बीमारी के कारण भीख की स्थिति में पहुंच चुके थे। उपर्युक्त समाज सेवा कार्य में जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा करण नेताम, बहादुर निषाद आदि ने भी उत्साह पूर्वक पुण्य कार्य किया, जिसकी सराहना समस्त काँकेर में की जा रही है।
