वूमेन फॉर ट्री अभियान के अंतर्गत फरसगांव कॉलेज परिसर और भीमा तालाब के पास किया गया पौधरोपण स्थानीय विधायक नीलकंठ टेकाम रहे मौजूद

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर पंचायत फरसगांव में बुधवार को वूमेन फॉर ट्री अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की उपस्थित में नगर के चैतू गायता नवीन कॉलेज परिसर और नगर के भीमा तालाब के पास पौधरोपण किया गया । कॉलेज परिसर में विधायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम से पौधारोपण किया गया । रोपे गए पौधों की देख रेख करने सामूहवजी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इस दौरान विधायक में भीमा तालाब में हो रहे सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया और सीएमओ को बारिश खत्म होने के बाद जल्द से जल्द कार्यों को सहित तरीके से पूरा करवाने निर्देश दिए ।

इस दौरान विधायक नीलकंठ टेकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष, पार्षद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत सीएमओ सहित कर्मचारी उपस्थित रहे ।