एनएच में स्थित डिवाइडर को हटवाने पार्षद ने विधायक और एनएच को लिखा पत्र , विधायक ने की अनुशंसा एसडीएम और एसडीओपी ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण डिवाइडर से हटने से बसों का नियमित रूप से स्टैंड में होगा आवागमन यात्रियों और दुकानदारों की मिलेगी सुविधा

भरत भारद्वाज

फरसगांव – नगर में स्थित बस स्टैंड को लाखों रुपए खर्च कर सुन्दर और व्यवस्थित तरीके से बनाया गया है ताकि बस स्टैंड में बसों और में बसों और अन्य चारपहिया वाहनों का नियमित रूप से आवागमन हो सके । यात्रियों को सुविधा मिल सके। लेकिन लाखों खर्च करने के बाद भी बस स्टैंड सो पीस बना हुआ है, क्योंकि बस स्टैंड के अन्दर बसों का नियमित आवागमन नहीं हो रहा है। यात्रियों की चढ़ाई – उतरई नहीं हो पा रही है। यात्रियों को खुले आसमान के नीचे रोड में बसों एक इंतजार करना पड़ता है । हालांकि बस स्टैंड के अन्दर यात्री प्रतीक्षालय बनाया गया है लेकिन उसका उपयोग नहीं हो रहा है। बसों के अंदर नहीं घुसने से बस स्टैंड के स्थित दुकानदारो को भी परेशानी हो रही है उनके व्यापार में असर पड़ रहा है। बस स्टैंड में अन्य वाहनों को खड़ा किया जा रहा है एक प्रकार से बस स्टैंड पार्किंग का अड्डा बन गया हो । बस स्टैंड में बसों के अन्दर नहीं घुसने का मुख्य कारण रोड के बीच में बनी डिवाइडर है । स्टैंड के पास एक ओर से क्रॉसिंग बनाया गया है लेकिन दूसरी ओर से क्रॉसिंग नहीं बनाया गया है। इस समस्या को लेकर विगत महीने नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद श्रीमती संगीता राव ने 10 अप्रैल को राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य कार्यपालन अभियंता को पत्र के भेजकर डिवाइडर को हटाने कहा गया है। यही नहीं 08 मई को केशकाल विधायक के पास भी पत्र भेजा गया है। हालांकि 09 मई 2025 को केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के लेटर पेड से 09 मई को राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता को अनुशंसा पत्र जारी कर बस स्टैंड के पास स्थित डिवाइडर को हटाने कहा गया है ताकि बसों का नियमित रूप से बस स्टैंड के अन्दर आवागमन हो सकते । जिससे यात्रियों को बस स्टैंड में मिलने वाली सुविधाएं मिल सके, बस स्टैंड में रौनक बनी रही । वहीं मंगलवार की शाम फरसगांव एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम और पुलिस एसडीओपी अभिनव उपाध्याय ने नगर पंचायत की टीम के साथ बस स्टैंड का निरीक्षण कर बस स्टैंड में पार्किंग किए हुए वाहन चालकों को तत्काल हटवाया गया और उन्हें द्वारा बस स्टैंड के अंदर पार्किंग न करने की समझाइए दी गई अन्यथा उन पर चलानी कार्रवाई की जाएगी । इसके बाद बस एजेंटों को भी बुलाया गया और उनके बसों को नियमित रूप से बस स्टैंड के अंदर प्रवेश करवाने कहा गया,ताकि यात्रियों को परेशानी ना हो । इस दौरान एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम ने कहा कि कलेक्टर के निर्देश पर बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया और निजी वाहन चालकों को बस स्टैंड के अंदर पार्किंग करने से मना किया गया । साथ ही बस एजेंटों को अपने अपने बसों को नियमित रूप से स्टैंड के अंदर प्रवेश करवाने के लिए कहा गया, अगर इसके बाद भी नियम का उल्लंघन करते पाए गए तो उन वाहन चालक को पर कार्रवाई की जाएगी ।

Express MPCG