भरत भारद्वाज
फरसगांव – कोंडागांव जिले के फरसगांव थाना पुलिस ने बाइक चोरी को आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से चोरी के दो बाइक जप्त किया गया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी मुरहा राम चौहान पिता बंशीराम चौहान उम्र 53 वर्ष निवासी तारगांव रांधना थाना फरसगांव ने 23 जून को रिपोर्ट दर्ज कराया कि रविवार की रात उसके घर के आंगन में रखे स्कूटी को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया । स्कुटी को आस पास खोजबीन किया नही मिलने पर प्रार्थी ने थाने में आकर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाया गया। फरसगांव थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 79/2025 धारा 341 (4).305 (क) बीएनएस. पंजीबद्ध कर विवेचना ने लिया। थाना प्रभारी संजय शिंदे ने नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की खोजबीन करते हुए आरोपी जलधर मरकाम पिता शीतल मरकाम उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम चनार(टावरपारा), थाना नरहपुर जिला कांकेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पुछताछ में बताया कि वह पंद्रह दिन पूर्व ग्राम बहीगांव से एक मोटर सायकल एचएफ डीलक्स कमांक CG27 P 7268 को चोरी कर ले जाना तथा रविवार की तारगांव रांधना से एक स्कूटी क्रमांक CG27 L 1464 को चोरी करना कबूल किया गया। आरोपी के पास से दोनों बाइक को जप्त किया गया। मंगलवार को आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि, सुरेन्द्र बघेल, सउनि यशवंत सेन, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक रामचरण सलाम, भुनेश्वर मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
