यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभागीय कार्यालय कांकेर में अधीक्षण अभियंता पी मोहन राव सोनी द्वारा शासन के महत्वपूर्ण योजना महतारी सदन निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में संबंधित ठेकेदार, अनुविभागीय अधिकारी, उप अभियंता की बैठक दिनांक 20.06.2025 को लेकर कार्यों को तत्काल पूर्ण करने हेतु सर्व संबंधितों को निर्देशित किया गया है| ठेकेदारों से कार्यों को पूर्ण करने की कार्य योजना प्राप्त की गई | बैठक में कार्यपालन अभियंता अविनाश कुमार सिंह, सहायक अभियंता त्रिलोक कुटारे, भानु प्रताप टंडन, दानेश्वर देवांगन, उपअभियंता श्रीमती योगेश्वरी साहू, आकाश शुक्ला, मानचित्रकार सुरेश कुमार टंडन तथा ठेकेदार शेख पी लियाकत अली, विनोद साहू, शाश्वत शुक्ला, ऋषिकेश ध्रुव, अशोक सलाम,
अनिल खंडेलवाल उपस्थित रहे |
