यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कोंडागांव
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव के कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती ने जरूरतमंद महिला को किया रक्तदान l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव के बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन में और जिलाध्यक्ष सुरज यादव के मार्गदर्शन में कोण्डागाँव जिले में पिछले 5 वर्षों से लगातार पूर्व सैनिकों के द्वारा रक्तदान किया जा रहा है l इसी कड़ी में श्रीमती संगीता यादव निवासी ग्राम जैतपुरी को बी नेगेटिव रक्त की कमी के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी जानकारी मिलते ही तत्काल अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक सोमेश्वर भारती ने जिला अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा समस्तजनों से अपील किया जाता है कि स्वयं रक्तदान करें और दुसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें l
