विनोद जैन
बालोद –सर्व ब्राह्मण समाज युवा मंच का छ.ग प्रदेश के हर जिले में पुनर्गठन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश एवं जिले की नियुक्ति किया जा रहा इसी तारतम्य में युवा सदस्य आदित्य दुबे जिला बालोद को सर्व ब्राह्मण युवा मंच का जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष युवा संगठन विक्रांत शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के सहमति मार्गदर्शन में किया है। ज्ञात हो कि समाजसेवा और जनसेवा में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वाले आदित्य दुबे वर्तमान में ग्राम पंचायत झलमला में पंच एवं गंगा मैया मंदिर ट्रस्ट में ट्रस्टी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं आदित्य दुबे की नियुक्ति पश्चात उन्हें ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष अटल दुबे, सचिव संतोष दुबे, धीरज उपाध्याय, ब्राह्मण युवा विंग शहर अध्यक्ष सौरभ दुबे, हरीश दुबे, अनुराग शर्मा, वैभव शर्मा, गौरव शुक्ला, बंटी शर्मा, पंकज तिवारी, राजू शर्मा, समीर पांडे, विकास तिवारी, खिलेश दुबे, स्वजातीय बंधुओ सहित शुभचिंतकों ने बधाई शुभकामनाए दी।
