विनोद जैन
बालोद । भारत के प्रधानमंत्री पर सोशल मीडिया के एक पोस्ट पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना बालोद जिला के गुरुर विकासखंड के एक सहायक शिक्षक को भारी पड़ गया संजारी बालोद के भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा के खिलाफ बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मिलकर एक शिकायत पत्र सौंपा शिकायत के बाद भाजपा नेता राकेश यादव ने शिक्षक को निलंबित नही किये जाने तक कलेक्टर परिषर में बैठे रहने की अपनी मंशा अधिकारियों के समक्ष रखी भाजपा नेता राकेश यादव के गुस्से को देखकर और मामला प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी को देखकर जिला प्रशासन हरकत में आया और कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए तत्त्काल प्रभाव से सहायक शिक्षक भोजराम सिन्हा को निलंबित किया सोशल मीडिया प्लेट फार्म में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ में आक्रोश था इस मामले को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि उक्त शिक्षक का यह कृत्य सिविल सेवा आचरण नियमो का उलंघन है इस हरकत से भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की भावनाएं भी आहत हुई है यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोन से संवेदनशील है वहीं सूत्रों की माने तो जिला शिक्षा अधिकारी बालोद ने निलंबन के आदेश के बाद इस पूरे मामले पर जांच करने की बात कही है जांच पश्चात रिपोर्ट आने पर आगे उचित कार्यवाही करने की बात भी कही जा रही है यह मामला और कितना तूल पकड़ेगा यह देखना भी दिलचस्प होगा
