*नगर सेना एवं जिला बल की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु युवक-युवतियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जा रहा*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोण्डागाँव के सरंक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन में और जिलाध्यक्ष सुरज यादव के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिक राकेश धीवर के द्वारा पिछले तीन महीनों से लगातार नगर सेना एवं जिला बल की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु युवक-युवतियों को निःशुल्क कोचिंग दिया जा रहा है l पूर्व सैनिकों के द्वारा निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क कोचिंग भी दिया जा रहा है ताकि कोंडागाँव जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवक-युवतियों का फोर्स में चयन हो सके l अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव समस्त युवक एवं युवतियों से अपील करता है कि जिन्होंने नगर सेना एवं जिला बल का फिजिकल टैस्ट पास कर लिया है वे समस्त युवा निःशुल्क कोचिंग का लाभ उठाए और देश सेवा में अपना अमूल्य योगदान दे l

Express MPCG