कोंडागांव जिले के घुमका के नजदीक निजी वाहन पलटी, 2 लोगों की मौत, घायलों का इलाज हॉस्पिटल में जारी….

केशकाल/ कोंडागांव जिले के बड़े डोंगर थानाक्षेत्र के ग्राम घुमका के पास एक वहां अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वहां में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। उक्त वहां में धमतरी जिले के ग्राम बोरई के याके लोग सामूहिक रूप से कोण्डागांव के महिपाल डिग्नार ग्राम फैमिली प्रोग्राम अटैंड कर लौट रहे थे कि यह दुर्घटना हो गई ,दुर्घटना शनिवार की देर शाम की बताई जा रही है ,मृतकों और घायलों की पहचान ग्राम बोरई, तहसील बेलर, जिला धमतरी के निवासी के रूप में हुई है। घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है ।