* *डिवाइडर निर्माण एवं रेलवे ओवरब्रिज की मांग पर मंत्री से मिले भाजपा नेतागण,,,,शहर की सुंदरता और समस्या के निदान हेतू सौंपा मांग पत्र*

विनोद जैन

बालोद । भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता यशवंत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने छग प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर बालोद शहर से होकर गुजरने वाली नेशनल हाइवे 930 पर डिवाइडर निर्माण एवं बालोद से राजनांदगांव मुख्यमार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज हेतू मांग पत्र सौंपा है मांग पत्र के सम्बंध में उन्होंने बताया कि बालोद के नेशनल हाइवे 930 में बने सड़क मार्ग में डिवाइडर नही होने से आये दिन दुर्घटना घटित हो रही है लोग काल के गाल में समा रहे हैं कुछ दिनों पूर्व ही इसी मार्ग पर 8 पशुधन किसी वाहन की चपेट में आने से मृत हो गए इसी तरह यहां दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है डिवाइडर बनने एवं स्ट्रीट लाइट पोल लगने एवं प्रकाश व्यवस्था होने से इस मार्ग पर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा उसी प्रकार बालोद के मुख्य रेलवे फाटक में दिनभर माल गाड़ी एवं सवारी गाड़ी आने जाने की वजह से फाटक बंद रहता है इससे लोगो को अपने गंतव्य में पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार एम्बुलेंस भी खड़ी रहती है जबकि ओवर ब्रिज बनाने हेतु जरूरी माप दंड हो चुका है विभागीय स्वीकृति के कारण यह निर्माण से दूर है उन्होंने बताया कि शहर में नवीन कार्य मे दल्लीराजहरा तिराहा से रेलवे फाटक तक सड़क चौड़ीकरण भी होना है इन सबसे शहर में आवगमन सुगम और व्यबस्थित होगा जिला मुख्यालय की सुंदरता भी बढ़ेगी और लोगो की समस्या पर भी अंकुश लगेगा इस पर नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने जल्द ही इन समस्याओं के निदान करने आश्वस्त किया है मंत्री के आश्वासन एवं भाजपा नेताओं के मांग पत्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आभार व्यक्त किया है

Express MPCG