भरत भारद्वाज
फरसगांव :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन और भाजपा कोंडागांव के जिला अध्यक्ष सेवक नेताम के अनुशंसा से भाजपा फरसगांव की मंडल कार्यसमिति का गठन कर 12 जुन को विधिवत सूची जारी की गई. जिसमे मंडल में प्रवीण राव को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें महामंत्री भाजपा फरसगांव बनाया है. नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रवीण राव ने पार्टी संगठन के सभी वरिष्ठ जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि पार्टी के लिए और दृढ़ता और सभी को साथ लेकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे और वरिष्ठ नेतृत्व के दिशानिर्देशों को धरातल पर क्रियान्वित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रवीर बदेशा, जनपद पंचायत अध्यक्ष मान्कुराम नेताम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र, विश्वनाथ सिकदार, तरुण साना ने प्रसन्नता व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर खुशी व्याप्त है।
