*मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल पर हुआ पत्रकार वार्ता,,,,दुनिया मे भारत का डंका बज रहा है – रामु रोहरा*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

बालोद । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यवक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी जी के 11 साल में देश ने अनेक उतार चढ़ाव देखे कोरोना जैसे भयंकर महामारी का दंश भी भारत ने झेला है सबके बाद भी आज भारत शसक्त और मजबूत स्थिति में है देश हित मे केंद्र सरकार ने कई महत्त्वपूर्ण योजनाओं का सफलता से क्रियान्वन किया जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना मुद्रा लोन योजना सुजला गैस योजना एम्स हॉस्पिटल का निर्माण सड़क मार्ग में बढ़ोतरी नल जल मिशन योजना रेलवे का कायाकल्प हुआ है देश के इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा यह कार्यकाल विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से सिद्धि का स्वर्णिम काल बना है ऑपरेशन सिंदूर से पूरा विश्व भारत के सेना का अदम्य साहस और वीरता को देखा है भारत के अंदर अत्याधुनिक हथियार बनाये जा रहे है भारत मजबूती से हर मोर्चे पर लोहा लेने तैयार है प्रदेश महामंत्री रामु रोहरा ने कहा कि बीते 11 वर्षो में मोदी जी ने अकेले नही बल्कि खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम त्याग और सपनों को परवाज देते हुए की है यह काल खंड भारत के भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है इस 11 साल में एक भी भरस्टाचार का मामला नही आया यही बताता है कि भारत अब घोटालेबाज देश के नाम से नही बल्कि विकासशील देश के नाम से जाना जा रहा है पत्रकारवार्ता में मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख वरिष्ठ नेता यशवंत जैन कृष्णकांत पवार पवन साहू देवलाल ठाकुर वीरेंद्र साहू यज्ञदत्त शर्मा अभिषेक शुक्ला ललिता पिमन साहू राकेश छोटू यादव मौजूद रहे