*भानुप्रतापपुर मंडल भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्यगत समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल को सौंपा पत्र*

कांकेर
यजुवेंद्र सिंह ठाकुर

*भानुप्रतापपुर मंडल भाजपा पदाधिकारियों ने कमल सदन कांकेर में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल के आगमन पर भानुप्रतापपुर क्षेत्र की आम जनताओं को हो रही स्वास्थ्यगत समस्याएं और विभिन्न मांगों को लेकर मंडल अध्यक्ष डीगेश खापर्डे ने भेंट कर अवगत कराया, जिसमें प्रमुख रूप से स्थाई एमबीबीएस डॉक्टर, महिला एवं प्रसूति विशेषज्ञ, एम आर आई मशीन की आवश्यकता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा ,इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कोषाध्यक्ष छत्रप्रताप दुग्गा, जिला अध्यक्ष भाजयुमो राजा पाण्डेय पूर्व मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद जैन एवं मंडल महामंत्री गिरधारी नरेटी उपस्थित रहे