कोंडागांव न्यूज़__
फागू यादव, 
कोंडागांव, 25 मई – झिरम घाटी में 25 मई 2013 को हुए भीषण नक्सली हमले की 12वीं बरसी पर कोंडागांव कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दुखद दिवस पर बस्तर टाइगर शहीद महेंद्र कर्मा, तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद उदय मुदलियार, शहीद दिनेश पटेल, शहीद योगेन्द्र शर्मा सहित अन्य वीर शहीदों और जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की विशेष उपस्थिति में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झिरम कांड न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देश के लोकतंत्र पर हुआ सबसे बड़ा हमला था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने शहीदों के सपनों को पूरा करने और उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई।
श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गीतेश गांधी, रितेश पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष तरुण गोलछा, पूर्व नपा अध्यक्ष वर्षा यादव, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन, संजय करन, गुणमती नायक, बब्बू दहिया, रितेश गोयल, सुनील रैकवार, रविन्द्र दीवान, गीतेश बघेल, मंशाराम बघेल, भुवन मार्कण्डेय व बुधराम मरकाम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
सभा के अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया और उनके बलिदान को याद किया।
